हाथरस: पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे गांव छोंक निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए गांव छोंक निवासी एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे गांव छोंक निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।