अजमेर: सुनहरा कछुआ बना ठगी का जाल: 12 लाख की धोखाधड़ी में 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ का दिया लालच, रूपनगर पुलिस की कार्रवाई
Ajmer, Ajmer | Apr 13, 2026 सोमवार को सुबह 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनहरा कछुआ बना ठगी का जाल: 12 लाख की धोखाधड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार,अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों के लालच में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सुनहरे कछुए के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।