बरूराज मोतीपुर: आग में झुलसी महिला समेत तीन लोग, महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार करीब सुबह 10:00 बजे मठिया बरियारपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद आग लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं घटना में एक बच्ची भी घायल बताई जा रही है। घायल पति का इलाज मुजफ्फरपुर में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मोतीपुर थाना पुलिस