रफीगंज: रफीगंज के कजपा पंचायत के जमीलगंज में जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 16 टीमों ने लिया भाग
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रफीगंज प्रखंड के कजपा पंचायत अंतर्गत जमीलगंज में शुक्रवार जेपीएल द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा गया। शुक्रवार अपराह्न 3 बजे कमेटी के अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है।