गुन्नौर: तहसील गुन्नौर क्षेत्र की देवरा भूरा से जैतोरा सागरपुर होते हुए भकरौली को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है #jansamasya
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के बबराला रजपुरा मार्ग से जुड़े देवरा भूरा जैतोरा सागरपुर होते हुए भकरौली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जर्जर हालत में पड़ी है। सड़क में जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के चलते राहगीर और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।