उदाकिशुनगंज: उदाकिशुनगंज मुख्यालय में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
उदाकिशुनगंज मुख्यालय के नेशनल डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार मौजूद रहे। बैठक के दौरान राइट टू एजुकेशन के अलावा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन को मजबूत करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।