कासगंज: समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्रों का सम्मान, डीएम ने किया उत्साहवर्धन
कासगंज में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले 5 दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं का विकास भवन में सम्मान किया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएम ने कहा कि इन छात्रों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।