खलीलाबाद: गाय घाट निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
गायघाट निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति सोमवार सुबह नाथनगर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पत्नी को बेटी के ससुराल छोड़कर मामा से मिलने जा रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी नाथनगर पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल ने अधिक शराब का सेवन कर रखा है।