रॉबर्ट्सगंज: थाना रायपुर पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई में 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 107 किग्रा अवैध गांजा और 3 वाहन बरामद
थाना रायपुर पुलिस व एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार सुबह 7 बजे 3 अभियुक्त गिरफ्तार हुए, 107 किग्रा अवैध गांजा व 03 वाहन बरामद हुआ है। थाना रायपुर पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई,आज दिनांक 09.04.2026 को प्रातः लगभग 07 बजे दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।