कासगंज: ढोलना कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने 2 घंटे में गुमशुदा महिला को बरामद किया
मिशन शक्ति फेज 5.2 अभियान के तहत थाना ढोलना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा महिला को महज दो घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। महिला के घर से लापता होने की सूचना पर पुलिस टीम ने तलाश कर उसे कस्बा बिलराम से बरामद किया। परिजनों ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना की।