कासगंज: कासगंज तहसील में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम SDM को दिया ज्ञापन
कासगंज तहसील में शनिवार की दोपहर 1 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद SDM संजीव कुमार के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया गया। इस ज्ञापन में विश्व हिन्दु परिषद ने देश में बढ़ती 'जिहादी मानसिकता', अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।