🚨 कोटा में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक्टिवा की डिग्गी से शराब बरामद!
कोटा के रंगबाड़ी इलाके में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अशोक गुर्जर नामक व्यक्ति को कथित तौर पर अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति एक्टिवा स्कूटी नंबर RJ 20 B 7119 की डिग्गी में शराब रखकर किताब चौराहे के पास सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान आबकारी विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया।
अब सवाल यह है कि स्कूटी की डिग्गी में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था? आबकारी विभाग की जांच में पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
📍 रंगबाड़ी, कोटा
#mangalSinghHada #Kota #KotaNews #RajasthanNews #ExciseDepartment #अवैधशराब #कोटा
Ladpura, Kota | Nov 17, 2026