महरौनी: ग्राम भौडी में मां की चिता पर पेट्रोल डालते समय युवक गंभीर रूप से झुलस गया, सीएचसी महरौनी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
ग्राम भौड़ी में एक महिला का दाह संस्कार किया जा रहा था।इसी दौरान ईंधन गीला होने के कारण उस पर पेट्रोल डाल दिया गया।परिजनों द्वारा चिता में आग लगा दी गई।इसी दौरान पुत्र द्वारा कुप्पी में बचा हुआ पेट्रोल चिता पर डाला जा रहा था।अचानक कुप्पी में आग लगने से पेट्रोल छिटक कर युवक के ऊपर गिर गया।जिसके चलते वह भी आग की चपेट में आने से गंभीररूप से झुलस गया।