तिर्वा: तिर्वा में एक्स-रे न होने पर मेडिकल कॉलेज में मरीजों ने किया हंगामा
Tirwa, Kannauj | Sep 28, 2026 तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे न होने से सोमवार को मरीजों और तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा। कई घंटे इंतजार करने के बावजूद एक्स-रे नहीं होने पर आक्रोशित मरीजों व तीमारदारों ने हंगामा किया। मरीजों का आरोप है कि लाइट न आने की बात कहकर उन्हें घंटों इंतजार कराया जाता रहा।