राजमहल: राजमहल : जोंका पंचायत में बाल विवाह के खिलाफ लोगों ने ली शपथ
उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोंका पंचायत सचिवालय में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे अक्षय तृतीया को लेकर मंथन संस्था के सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता शबनम प्रवीण के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत चुप्पी तोड़ो को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान उन्होंने बताया कि बाल विवाह अपराध है। जिससे लड़कियों का भविष्य संकट में आ जाता है।