बीजेपी पर सीएम सुक्खू का बड़ा हमला, संपत्ति को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का किया खंडन
कहा- मेरी संपत्ति की जांच ED-CBI से करा लें, 'चंदा चोर' और 'पेपर लीक' से जुड़े नेताओं के लिए कांग्रेस में नहीं जगह; जल्द करेंगे चंबा का दौरा।
शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी संपत्ति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को भ्रामक बताते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति का पूरा विवरण पिछले 20 वर्षों से चुनावी हलफनामों में पारदर्शी रूप से दर्ज है और यदि किसी को संदेह है तो ED और CBI से जांच कराई जा सकती है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी संपत्ति में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने विपक्ष पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 'चंदा चोरी' और 'पेपर लीक' जैसे मामलों से जुड़े भाजपा नेताओं के लिए कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। साथ ही उन्होंने चंबा सहित आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जल्द दौरा करने और राहत कार्यों की समीक्षा करने की बात कही तथा छात्रों के मुद्दों पर संवेदनशीलता बरतने की अपील की।
#Hashtags:
#CMSukhu #HimachalPradesh #Congress #BJP #Shimla #PoliticalNews #PropertyRow #Chamba #Monsoon #Himachal84TV