बिंदकी: बिंदकी कस्बे के प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर ने कहा- सामाजिक विकास के लिए अच्छे गुण होना जरूरी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे डॉक्टर राम मनोहर ने समझदारी ईमानदारी जिम्मेदारी तथा भागीदारी विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वाटिका के अध्यापिकाओं में समाज का विकास करने के लिए अच्छे गुणों का होना आवश्यक है