दियोरिया कला। गाली-गलौच करने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया है ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।