भोपाल मंत्रालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 268वीं बैठक एवं नर्मदा नियंत्रण मंडल की 85वीं बैठक की अध्यक्षता की। आपको बता दें कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन सिंचाई और अन्य श्रेणी की परियोजनाओं के शेष काम निर्धारित समय-सीमा में ही पूरा करने के निर्देश दिए।