अमरोहा: अमरोहा में 53 पुलिसकर्मियों का तबादला, 6 इंस्पेक्टरों की बदली तैनाती, 2 दरोगा व 21 सिपाहियों को किया लाइन हाजिर
Amroha, Amroha | Sep 26, 2026 अमरोहा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी लखन सिंह यादव ने 53 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। छह थाना प्रभारियों की तैनाती बदली गई है, जबकि दो दरोगा और 21 सिपाहियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।