सिरोही जिले में रहने वाले घूमन्तु कालबेलिया समाज को आज तक स्थायी आवास की सुविधा नहीं मिल पाई है। पिंडवाड़ा के मामाजी का थान, आमली रोड क्षेत्र में वर्षों से परिवार सहित रह रहे कालबेलिया समाज के लोगों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। समाज के लोगों ने बताया कि नगर पालिका पिंडवाड़ा द्वारा खसरा संख्या 87 पर भूमि आवंटन का प्रस्ताव संख्या 12 पूर्व में लिया।