घोड़ाडोंगरी: चोपना में कथित काला जादू करने की घटना से ग्रामीणों में दहशत, बुधवार रात संदिग्ध गतिविधि देखकर लोगों में फैला डर
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के चोपना में बुधवार रात कथित तौर पर काला जादू करने की प्रक्रिया सामने आने के बाद ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बन गया। रात के समय हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की आशंकाएं बनी हुई हैं। वहीं, ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी है।