जलालाबाद: जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का सपना दिखाकर बनाया मां, फिर दी जान से मारने की धमकी
जलालाबाद, शाहजहांपुर। शादी का वादा कर प्रेम जाल में फंसाई गई एक युवती के साथ कथित तौर पर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए गए। जब युवती गर्भवती हो गई और उसने शादी की बात उठाई तो आरोपी के तेवर बदल गए। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा