झांसी: जीरो पावर्टी सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक गरीब को मिले योजनाओं का लाभ: मण्डलायुक्त
Jhansi, Jhansi | Oct 28, 2025 मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने मंगलवार को नवीन आयुक्त सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने 'जीरो पावर्टी' कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गरीब को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने हेतु निर्धनतम परिवारों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने के निर्देश दिए।