झांसी: शंकर सिंह के बगीचा स्थित मंदिर में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह मनाया गया
Jhansi, Jhansi | Oct 28, 2025 मंगलवार को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह महासमिति एवं क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में शंकर सिंह के बगीचा स्थित मंदिर में जयंती मनाई गई। क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय की अध्यक्षता में सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया।