झांसी: झांसी में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, SSP झांसी ने दिए कड़े निर्देश
Jhansi, Jhansi | Oct 28, 2025 झाँसी में 1 नवंबर को कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और 2 नवंबर को पुलिस उप निरीक्षक व पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक/लेखा) भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा के लिए जनपद के परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।