डग: डग में धधकते अंगारों पर चलकर दी आस्था की परीक्षा
Dug, Jhalawar | Mar 25, 2024 डग में 100 से अधिक वर्षों से चली आ रही परंपरा आज भी कायम है जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। धुलेंडी पर्व के दिन प्रतिवर्ष संध्या समय पर चौकड़ी दरवाजा स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित होती है। सोमवार को भी यह परंपरा सांय 6 बजे आयोजित की गई।75 महिला पुरुष एवं बच्चे धधकते अंगारों पर निकले।