इटारसी: अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस में ब्रेक ब्लॉक जाम, कर्मचारी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, पश्चिम मध्य रेलवे ने किया सम्मानित
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उत्कृष्ट सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पांच कर्मचारियों को संरक्षा अवार्ड से सम्मानित किया है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज त्यागी ने इन कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में इटारसी के वरिष्ठ गुड्स ट्रेन मैनेजर सतीश बकोरिया सहित अन्य शामिल है