रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध पोस्त मामले में फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने अवैध पोस्त मामले में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है मंगलवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने करीब 9 माह पूर्व 46 किलोग्राम पोस्त मामले में फरार ₹5000 के इनामी आरोपी श्री भगवान बिश्नोई निवासी ढाणी चक रोही 5 एल के एस ए लिखमीसर थाना गोलूवाला को गिरफ्तार किया है इस गिरफ्तारी में डीएसटी टीम हनुमानगढ़ की विशेष भूमिका रही