जगदलपुर: स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू, 27 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बस्तर जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाए गए कदमों के तहत जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों के कुशल संचालन और प्रबंधन हेतु अब शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संवर्ग के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।