कोंडागांव: ताड़मेटला नक्सल हमले के शहीदों को कोंडागांव में दी गई श्रद्धांजलि, 188वीं बटालियन सीआरपीएफ में आयोजित हुआ कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ताड़मेटला में वर्ष 2010 में हुए नक्सली हमले में शहीद 76 सीआरपीएफ जवानों की स्मृति में आज सोमवार को सुबह 10 बजे 188वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकलपुट्टी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में कमांडेंट भवेश चौधरी ने सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने दो मिनट.