फरसगांव: एनएच-30 जुगानी कलार के पास तीन वाहनों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल 2 युवकों की रेफर करने के दौरान हुई मौत
NH-30 पर जुगानी कलार के पास गुरुवार को 12 बजे एक ही दिशा में जा रही दो बाइकों और एक स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।हादसे में गंभीर रूप से घायल रौशन दीवान निवासी मोहलई और वरुण कुमार रैतेल निवासी भंडारसिवनी की कांकेर के पास मौत हो गई।वही घायल कारागांव निवासी सोमेश्वर कोर्राम और सरस्वती राज निवासी शक्ति को रायपुर रिफर किया गया है ।