BAGHPAT DESK : दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पौधे चोरी करने का मामला सामने आया है।
28 सितंबर की शाम करीब 5 बजकर 14 मिनट पर अग्रवाल मंडी टटीरी और बड़ौत के बीच एक सफेद वैगनआर कार रुकती है। कार से एक व्यक्ति उतरता है और डिवाइडर की रेलिंग के अंदर से पौधे निकालकर कार में रखकर फरार हो जाता है।
सीसीटीवी में कार पर ‘पुलिस’ लिखा नजर आ रहा है, हालांकि व्यक्ति की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
एनएचएआई के पीडी नरेंद्र सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
Baghpat, Bagpat | Sep 30, 2026