मनिया: मनियां कस्बे के प्रमुख चौराहों पर पानी की व्यवस्था नहीं, नगर पालिका की घोर लापरवाही, भीषण गर्मी में एक प्याऊ तक नहीं
Mania, Dholpur | Jun 24, 2026 भीषण गर्मी और जेठ की तपती दुपहरी में एक ओर जहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। वहीं धौलपुर जिले का मनियां कस्बा बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते कस्बे के किसी भी प्रमुख चौराहे या सार्वजनिक स्थान पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों में भारी आक्रोश है। दोपहर के समय जब सूरज आग