कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेच रहे दो तस्कर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 13, 2026 अरगोड़ा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं।