केराकत: सोसापट्टी तिहारे के पास से केराकत पुलिस टीम ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना केराकत पुलिस टीम ने सोसापट्टी तिराहे के पास से एक अभियुक्त रामलाल यादव उर्फ लहरी पुत्र हीरालाल यादव निवासी करमही जफराबाद के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय रवाना किया है।