अशोक नगर: अशोकनगर में मोहर्रम से पहले पुलिस अलर्ट जिलेभर में फ्लैग मार्च, शांति-सुरक्षा का सख्त संदेश
अशोकनगर जिले में मोहर्रम और आगामी त्योहारों को लेकर अशोकनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। गुरुवार शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला मुख्यालय सहित सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों में मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।