नवाबगंज: बाराबंकी शहर में होटल के बाहर मारपीट, युवक पर रॉड-डंडों से हमला, वीडियो बनाने वाले को भी पीटा, पीड़ित ने की शिकायत
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनऊ रोड स्थित होटल रॉयल हेरिटेज के बाहर बुधवार की रात करीब 10 बजे कुछ युवकों ने एक युवक पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने और घटना का वीडियो बनाने का प्रयास करने वाले दूसरे युवक को भी पीटा गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने खुद को एसटीएफ अधिकारी बताकर धमकियां भी दीं।