बरेली: डीएम अविनाश सिंह ने जिला अस्पताल पर किया छापा, लापरवाही पर सख्ती, साफ-सफाई और दवाओं पर दिए कड़े निर्देश
गुरुवार को डीएम अविनाश सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी समेत सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर समस्याएं जानीं। डॉक्टरों-कर्मचारियों की उपस्थिति जांची गई। डीएम ने साफ-सफाई दुरुस्त करने, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए।