कांगड़ा एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर! धर्मशाला से श्रीनगर, मुंबई और अहमदाबाद के लिए उड़ानों की उम्मीद तेज |
Kangra Express
धर्मशाला : कांगड़ा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में एयरपोर्ट के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं और नई हवाई सेवाओं को लेकर अहम चर्चा हुई। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा : धर्मशाला से श्रीनगर के लिए कनेक्टिंग उड़ान की संभावना
मुंबई और अहमदाबाद से सीधी उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव
एयरपोर्ट का विस्तार और सुविधाओं का उन्नयन
नई उड़ानों के संचालन में आ रही समस्याओं का समाधान
फिलहाल कांगड़ा एयरपोर्ट पर रोजाना छह उड़ानें आती हैं और छह उड़ानें जाती हैं। रनवे की मरम्मत और जरूरी उन्नयन के बाद नई हवाई सेवाओं को लेकर आगे की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
Kangra, Kangra | Oct 9, 2026