धमदाहा: धमदाहा के एसडीएम ने रेफरल अस्पताल रुपौली का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
धमदाहा :- धमदाहा एसडीएम अनुपम ने शुक्रवार को रेफरल अस्पताल रुपौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।