लोहरदगा: सदर थाना पुलिस ने 60 पुड़िया गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
लोहरदगा सदर थाना परिसर में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने कोर्ट रोड स्थित बाबा मठ के पास देवी प्रसाद के आवास पर छापेमारी की।