लोहरदगा: लोहरदगा में 15 दिसंबर से धान अधिप्राप्ति शुरू, किसानों को मिलेगा बढ़ा समर्थन मूल्य और एक सप्ताह में भुगतान
लोहरदगा जिले में किसानों को इस वर्ष धान बिक्री पर पहले से अधिक लाभ मिलने जा रहा है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार शाम 4 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए जिलेभर में 25 धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं।