लोहरदगा: उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने लोहरदगा के 3 SGFI फुटबॉल विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मध्यप्रदेश के उमरिया में आयोजित 69वीं अंडर-14 राष्ट्रीय SGFI फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी भारतीय टीम में शामिल लोहरदगा जिले के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों रोहित हेम्ब्रम, नंदजीत मुंडू एवं प्रशांत तिर्की को शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद द्वारा सम्मानित किया गया।