समस्तीपुर के पांच प्रखंडों में नए महाविद्यालयों का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुभारंभ किया....
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी उच्च शिक्षा विस्तार योजना के तहत समस्तीपुर जिले के पांच प्रमुख प्रखंडों खानपुर, कल्याणपुर, सिंघिया, बिथान और विद्यापतिनगर में नवस्थापित डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से किया। उद्घाटन के तुरंत बाद इन महाविद्यालयों में नियमित शैक्षणिक सत्र और पठन-पाठन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। सरकार के इस पहल से अब ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले छात्र-छात्राओं को अब स्नातक (Graduation) की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय या दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
#BiharEducation
#CMSamrat
#SamastipurNews