अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर में मायके में आई महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पीएम किया
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री प्रिया ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते बुधवार की रात्रि में किसी समय फांसी लगा ली। गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे जब परिजन जागे तो उन्होंने प्रिया को फंदे पर लटका हुआ देखा। इस पर मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मृतका के पिता देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रिया का विवाह दौलतपुर निवासी