मंझनपुर: दुगौली गांव में अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला, मानसिक परेशानी के चलते घर में की आत्महत्या
शरीरा शरीरा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना दुगौली गांव में हुई। मृतक की पहचान बच्चा लाल साहू (58) पुत्र सुखनंदन साहू के रूप में हुई है। उन्होंने अपने घर के भीतर फांसी लगाई। अधेड़ की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।