टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 347 वाहनों की जाँच की, 51 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को रोकने और यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 347 वाहनों को चेक किया और 51 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 19200 का समन शुल्क वसूला।