बरकागाँव: पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो की जयंती और बालिका उच्च विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया
पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो की जयंती सह बालिका उच्च विद्यालय का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।गुरदयाल महतो की जयंती के मौके पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न गांव में प्रभात फेरी निकाली .इस दौरान जीडीएम चौक स्थित गुरुदयाल महतो की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया।तत्पश्चात बालिका उच्च विद्यालय में सभा का आयोजन किया गया।