बरकागाँव: अंबाटोला आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन में गड़बड़ी के आरोप में महिलाओं ने ताला लगाया
बड़कागांव प्रखंड के आंगो पंचायत के ग्राम अंबाटोला स्थित मॉडल आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल केंद्र में सहायिका पद के चयन की अनियमिता के आरोप में ग्रामीण महिलाओं ने ताला जड़ा। मुखिया नीलम मिंज इस संबंध में मोबाइल से संपर्क कर घटना क्रम की जानकारी बीडीओ जितेंद्र मंडल को दी।तब बीडीओ श्री मंडल द्वारा समझाने - बुझाने के बाद ताला को ग्रामीण महिलाओं ने पुनः खोल दिया।